एक साल से फरार वारंटी कोटा से गिरफ्तार
मानटाउन थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन अभियान में कार्रवाई
सवाई माधोपुर। एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे वारंटी को कोटा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी बुद्धिप्रकाश पुत्र प्रभुलाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी अम्बेडकर नगर खेड़ा, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रकरण में में वांछित था। उसके खिलाफ माननीय पारिवारिक न्यायालय, सवाई माधोपुर की ओर से पांच गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। आरोपी पिछले करीब एक साल से फरार चल रहा था।
मानटाउन थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी को श्यामनगर, रावतभाटा रोड, कोटा से गिरफ्तार किया। कार्रवाई टीम प्रभारी राजेश खन्ना, सहायक उप निरीक्षक, कांस्टेबल बलराम एवं कांस्टेबल महेन्द्र की टीम ने की।