जनपद पंचायत बिछुआ में जलवायु अनुकूलन कार्यशाला का आयोजन
==============================================================
जिले के जनपद पंचायत बिछुआ के सभाकक्ष में आज जलवायु अनुकूलन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बिछुआ के सीईओ श्री गौरव तिवारी उपस्थित थे। इस अवसर पर एपीओ श्री धर्मेंद्र मालवीय, वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री अरविंद जावरे, सुश्री स्मिता पाटिल, ब्लॉक अधिकारी आत्मा परियोजना, जमस निदेशक श्री महेंद्र खरे, एनआरएलएम से श्री कैलाश मानमोड़े, श्री महेश कुमार भारती, समग्र सुरक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यशाला में श्री अरविंद जावरे, श्री महेश भारती एवं श्री महेंद्र खरे ने जीपीडीपी, जलवायु अनुकूल ग्राम तथा समग्र ग्राम विकास की अवधारणा पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि ग्रामवासी, सामाजिक संस्थाएं एवं विभिन्न सरकारी विभाग मिलकर किस प्रकार ग्राम विकास को गति दे सकते हैं। वक्ताओं ने वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए आत्मनिर्भर गांव और आत्मनिर्भर पंचायत की दिशा में आगे बढ़ने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बताया गया कि जलवायु अनुकूल ग्राम विकास को लेकर जमस द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। वर्तमान समय में तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन का प्रभाव जनजीवन एवं कृषि कार्यों पर पड़ रहा है। संस्था द्वारा आत्मनिर्भर गांव और आत्मनिर्भर पंचायत की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी परियोजना समन्वयक वाकिफ खान ने दी। उन्होंने बताया कि संस्था जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रही है।
कार्यशाला में बिछुआ विकासखंड की ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सदस्य, जलवायु मित्र तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री राधेश्याम भक्ते ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री शैलेंद्र परमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री जबर सिंह वानखेड़े एवं परियोजना समन्वयक श्री वाकिफ खान भी उपस्थित थे।
36 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026