पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त
छिंदवाड़ा जिले के किसानों के खाते में 45.49 करोड़ रुपये की राशि अंतरित
वेबकास्टिंग के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय में किया गया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
===================================
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का हस्तांतरण किया। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। वेबकास्टिंग के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में देखा व सुना गया।
इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय छिन्दवाड़ा के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम श्री सुधीर जैन सहित अन्य अधिकारी और किसानों की उपस्थिति रही।
छिंदवाड़ा जिले के किसानों को मिला 45.49 करोड़ रुपये का लाभ– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के 227435 किसानों को 23वीं किस्त के रूप में ₹2,000 प्रति किसान की दर से कुल 45.49 करोड़ रूपये की राशि उनके आधार से लिंक बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
#पीएम_किसान_सम्मान_निधि
#agriculture #किसान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
PMO India
Narendra Modi
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026