भटवाड़ी: हर्षिल-झाला में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, आपातकालीन केंद्र के लिए जल्द पूरी करें औपचारिकताएं
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल और झाला में निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। झाला के कोल्ड स्टोरेज और रीप परियोजना के सामुदायिक भवन की समीक्षा की गई। हर्षिल में प्रस्तावित आपातकालीन परिचालन केंद्र के लिए जरूरी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने को कहा गया।