अरवल: अभिलाषा शर्मा ने ज़िला पदाधिकारी के रूप में अरवल का प्रभार संभाला
Arwal, Arwal | Oct 6, 2025 जिले में नवनियुक्त जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सोमवार को अपना प्रभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।