अरवल: समाहरणालय परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं पर रहा विशेष ध्यान
Arwal, Arwal | Oct 6, 2025 उप विकास आयुक्त द्वारा समाहरणालय परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को शपथ दिलाई गई और मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जिले के विभिन्न गाँवों में सेविका सहायिकाओं ने डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया। लो-भीटीआर मतदान केंद्रों पर विशेष स्वीप गतिविधियों के जरिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया गया।