अरवल: जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया
Arwal, Arwal | Oct 6, 2025 अरवल जिला परिषद अध्यक्ष संध्या देवी के द्वारा जिला पंचायती राज विभाग के तहत 3.77 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि से बनने वाले जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष यादव कुसुम गणेश विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मो० अशरफुल होदा मौजूद रहे।