कैराना: नगर में कांधला तिराहे के निकट कांवड़ मार्ग पर दौड़ तीन डग्गामारी गाड़ी पुलिस ने पकड़ी, कोतवाली में किया बंद
Kairana, Shamli | Jul 27, 2024 कांवड़ यात्रा को लेकर कैराना नगर के मुख्य मार्ग को अस्थायी डिवाइडर के साथ ही रस्सियां बांधकर सुरक्षित किया गया है। इसके बावजूद शनिवार को कांवड़ मार्ग पर कांधला तिराहे के निकट दौड़ रही तीन डग्गामार गाड़ियों को पुलिस ने पकड़ लिया, जिन्हें कोतवाली में पकड़कर बंद कर दिया है, जिनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।