गोवर्धन: भतीजे की शादी से लौट रही महिला को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
मथुरा से अपने भतीजे की सादी से वापस लौट रही 50 वर्षीय महिला मीना पत्नी दिग्गो को सरकारी रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी महिला अपने गांव हथिया जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही थी कि इतने में ही गोवर्धन की तरफ से आ रही यूपी रोडवेज की तेज रफ्तार सरकारी बस ने महिला में जोरदार टक्कर मार दी,और महिला की मौके पर ही मौत हो गई