राजनांदगांव: दिग्विजय स्टेडियम के पास और अन्य क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के तहत नगर निगम की टीम ने हटाये 742 छोटे-बड़े बोर्ड
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है।आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।राजनांदगांव नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने संपत्ति विरूपण के लिए टीम गठन किया है।संपत्ति विरूपण के तहत आदर्श आचार संहिता लगते ही दिग्विजय स्टेडियम के पास और अन्य क्षेत्रों से राजनांदगांव नगर निगम की टीम द्वारा 742 छोटे-बड़े बोर्ड हटाए गए।