सिरसागंज: नगर में धूमधाम से निकला बांके बिहारी का डोला, नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में रविवार को बांके बिहारी का डोला बड़े ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकाला गया, इस अवसर पर स्थानीय वनखण्डेश्वरनाथ के मंदिर में सभी मूर्तियों को नई पोशाक पहनाकर आकर्षक श्रंगार कर सजाया गया, बांके बिहारी डोले के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर व आरती उतार का स्वागत किया गया।