भगवानपुर: भगवानपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, मारपीट के मामले में थे फरार
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे बालेकी यूसुफपुर गांव निवासी ऋषभ पुत्र जयमल और सिकरौढा गांव निवासी अर्जुन पुत्र ईलमचंद नाम के दो वारंटियों को उनके घरो से गिरफ्तार किया है। यह दोनों वारंटी मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस के द्वारा दोनों की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।