सिद्धमुख: धीरवास बड़ा में वेद प्रकाश जैलदार को सर्वसम्मति से सरपंच प्रत्याशी बनाया गया, डीजे के साथ निकली रैली
Sidhmukh, Churu | Oct 21, 2026 धीरवास बड़ा गांव में सरपंच चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। गांव में उस समय उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब कांग्रेस पार्टी से जुड़े वेद प्रकाश जैलदार को समस्त ग्रामवासियों द्वारा सर्वसम्मति से सरपंच प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की गई।प्रत्याशी घोषणा के बाद उनके समर्थन में ग्रामीणजन एकत्रित हुए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अनेक ग्रामीण पहुंचे।