प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में जिला कांग्रेस कार्यालय का भव्य उद्घाटन, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा की ली शपथ
प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मणावला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय का वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भव्य उद्घाटन किया गया। इसके बाद नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ए