गड़हनी: गड़हनी में दिनदहाड़े एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली, युवक का आरा में चल रहा इलाज
चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार पर एक युवक को दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मारी जिसमे युवक जख्मी हो गया है। युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानिटोला निवासी जवाहर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सोनू यादव है। गोली लगने के बाद परिजनो ने इलाज को लेकर आरा सदर अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज चल रहा है वही डीएसपी कन्हैया कुमार मामले की जांच पड़ताल कर रहे है।