Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
ranjayyadav
No video available
10
1
लाइन में रहिये,एने वने बेसी कीजियेगा ना तो सबकुछ ठंडा दिया जाएगा समझे कि नय ई बिहार है। #TejashwiYadav दिल्ली वाले भी
Kahara, Saharsa
| Aug 25, 2022
#tejashwiyadav
MORE NEWS
*आत्मा शासी परिषद की बैठक में कृषि नवाचार एवं किसानों के क्षमता विकास पर विशेष जोर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के परिणामों का आकलन, नवाचारी खेती को बढ़ावा एवं कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश* जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक, आत्मा सहित शासी परिषद के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों एवं विभागीय योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुँचाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी ने गत वर्ष के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों तथा उनकी उपलब्धियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि आत्मा के माध्यम से आयोजित सभी प्रशिक्षण एवं किसान परिभ्रमण कार्यक्रमों का नियमित परिणाम मूल्यांकन (आउटकम असेसमेंट) किया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इन गतिविधियों से किसानों को कितना व्यावहारिक लाभ प्राप्त हो रहा है तथा उनकी आय एवं कृषि उत्पादन में कितना सकारात्मक परिवर्तन आया है। इसके लिए विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सामान्य फसलों से संबंधित प्रशिक्षण राज्य के भीतर उत्कृष्ट संस्थानों में तथा विशिष्ट एवं नवाचारी कृषि पद्धतियों से जुड़े प्रशिक्षण राज्य के बाहर प्रतिष्ठित संस्थानों में आयोजित कराए जाएँ। उन्होंने मशरूम उत्पादन के लिए हिमाचल प्रदेश, स्कैम्पी (मीठे पानी के झींगा) उत्पादन के लिए ओडिशा, पुष्प उत्पादन के लिए पश्चिम बंगाल तथा गव्य आधारित उत्पादों के प्रशिक्षण के लिए हरियाणा के उत्कृष्ट संस्थानों को चिन्हित कर किसानों को प्रशिक्षित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने हाइड्रोपोनिक्स, मोती उत्पादन तथा अलंकारी (ऑर्नामेंटल) मत्स्य पालन जैसी नवाचारी कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि नवाचारी खेती अपनाने वाले प्रगतिशील किसानों के खेतों पर समय-समय पर उच्च स्तरीय प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) आयोजित किए जाएँ, ताकि अन्य किसान भी उनसे प्रेरणा लेकर आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित हों। इस उद्देश्य से किसान प्रेरणा कार्यक्रम एवं अनुभव साझा करने वाले विशेष आयोजनों के संचालन का भी निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रगति (PRAGATI) पोर्टल पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा की जाने वाली समीक्षा का उल्लेख करते हुए निर्देश दिया कि जिले में एग्री-स्टैक के क्रियान्वयन की अब तक की प्रगति, किए गए नवाचारों, उपलब्धियों तथा इसके समक्ष मौजूद चुनौतियों पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि विभाग एवं आत्मा के माध्यम से संचालित सभी योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण तथा कृषि यंत्रीकरण से संबंधित गतिविधियों के प्रति अधिकाधिक जागरूक करने पर विशेष बल दिया। बैठक में आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कृषि विकास को गति देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा किसानों के हित में योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
Saharsa, Bihar | Aug 7, 2026
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में नवगछिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
Kahara, Saharsa | Aug 7, 2026
श्रावण मास के नौवे दिन कांवरिया पथ से लाइव
Kahara, Saharsa | Aug 7, 2026
सरकारी अस्पतालों में दवा का संकट या बड़ा खेल? सहरसा के अस्पतालों में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की मजबूरी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल.....see more
Kahara, Saharsa | Aug 7, 2026
*पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर 7 से 9 अगस्त तक जिले के सभी 20 प्रखंडों में विशेष शिविर आयोजित* जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी 20 प्रखंडों में 7 अगस्त से 9 अगस्त, 2026 तक लगातार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक पात्र परिवारों से आवेदन प्राप्त किए जाएं तथा सोलर रूफटॉप प्रणाली के संस्थापन (इंस्टॉलेशन) की प्रक्रिया में भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि शिविरों में आने वाले लाभार्थियों को योजना की पात्रता, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी, बैंक ऋण की सुविधा तथा सोलर रूफटॉप प्रणाली की स्थापना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां सरल एवं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र परिवार शीघ्र योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रत्येक शिविर में संबंधित प्रखंड के जूनियर इंजीनियर, योजना से जुड़े अधिकृत वेंडर्स, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना से पूर्व में लाभान्वित उपभोक्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। पूर्व में लाभान्वित उपभोक्ता अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे नए आवेदकों को योजना के लाभों की प्रत्यक्ष जानकारी मिलेगी तथा वे भी अपने घरों पर सोलर रूफटॉप प्रणाली स्थापित कराने के लिए प्रेरित होंगे। वहीं बैंक प्रतिनिधि ऋण एवं वित्तीय सहायता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएंगे तथा अधिकृत वेंडर्स एवं जूनियर इंजीनियर आवेदन से लेकर सोलर रूफटॉप के सफल संस्थापन तक की पूरी प्रक्रिया के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि अधिकाधिक नागरिक अपने निकटतम प्रखंड में आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने शिविर स्थलों पर लाभार्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आवेदन एवं संस्थापन से संबंधित समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान करने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सभी प्रखंडों में आयोजित विशेष शिविरों में बड़ी संख्या में आवेदकों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। शिविरों में लाभार्थियों के आवेदन से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं तकनीकी बाधाओं का त्वरित समाधान भी किया जा रहा है, जिससे आवेदन प्रक्रिया और अधिक सुगम एवं प्रभावी बन रही है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 7 से 9 अगस्त तक आयोजित विशेष शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं तथा स्वच्छ, हरित एवं किफायती ऊर्जा को अपनाकर अपने बिजली व्यय में कमी लाने के साथ-साथ देश के ऊर्जा संरक्षण अभियान में सहभागी बनें।
Saharsa, Bihar | Aug 7, 2026
1
लाइन में रहिये,एने वने बेसी कीजियेगा ना तो सबकुछ ठंडा दिया जाएगा समझे कि नय ई बिहार है। #TejashwiYadav दिल्ली वाले भी - Kahara News