आरोन: आरोन तहसील कार्यालय परिसर में वकील से मिलने गए बुजुर्ग किसान की बाइक चोरी, मामला दर्ज
आरोन तहसील मुख्यालय पर तहसील कार्यालय परिसर से बाइक चोरी हो गई। 2 अगस्त को दर्ज मामले में फरियादी किसान श्रीराम यादव ग्राम चौखट ने पुलिस को बताया, बीते रोज साथी केर सिंह बंजारा के साथ बेटे राजकुमार यादव की बाइक लेकर तहसील आए थे। चबूतरे के पास बाइक रखकर वकील से मिलने गया। 15 मिनट बाद आया तो बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।