☀️ अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान की ओर बढ़ता औरंगाबाद
⚡ बारूण में प्रस्तावित 150 मेगावाट सोलर पार्क एवं 40 मेगावाट/160 MWh BESS परियोजना के स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने आज बारूण प्रखंड अंतर्गत मेह पंचायत के शेखपुरा मौजा में प्रस्तावित 150 मेगावाट (AC) ग्रिड कनेक्टेड सोलर पार्क एवं 40 मेगावाट/160 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) परियोजना के स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के लिए चिन्हित भूमि, पहुंच मार्ग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भूमि का सीमांकन, अभिलेखों का सत्यापन तथा अन्य राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
🔋 यह परियोजना बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) की एक महत्वपूर्ण अक्षय ऊर्जा परियोजना है। परियोजना का डीपीआर (DPR) सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) द्वारा तैयार किया जा चुका है।
परियोजना के पूर्ण होने से— ☀️ स्वच्छ एवं विश्वसनीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा
⚡ राज्य की ऊर्जा सुरक्षा एवं अक्षय ऊर्जा क्षमता मजबूत होगी
🔋 ऊर्जा भंडारण की क्षमता विकसित होगी
🏗️ स्थानीय स्तर पर आधारभूत विकास को गति मिलेगी
👷 रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर सृजित होंगे
जिलाधिकारी ने परियोजना से संबंधित सभी आवश्यक अनुमतियों, एनओसी, आधारभूत संरचना, पहुंच मार्ग एवं अन्य पूर्वापेक्षित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
150 मेगावाट सोलर पार्क और 40 मेगावाट/160 MWh BESS परियोजना औरंगाबाद को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। 🌱☀️⚡
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री संतन कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत, औरंगाबाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बारूण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#Aurangabad #Bihar #SolarPark #RenewableEnergy #CleanEnergy #GreenEnergy #BESS #SolarEnergy #SustainableDevelopment #EnergySecurity #DistrictAdministration #BSPGCL
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India
57 views | Aurangabad, Bihar | Jul 11, 2026