फुल्लीडूमर: घुठियारा-धुसरी ग्रामीण पथ के कलिया नदी पर बनी पुलिया का संपर्क पथ ध्वस्त होने के कगार पर, बढ़ी परेशानी
घुठियारा-धुसरी ग्रामीण पथ के कलिया नदी पर बनी पुलिया के संपर्क पथ में लगातार कटाव की वजह से ध्वस्त होने के कगार पर है। जिससे इस मार्ग से चार चक्के के वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। खासकर इस मार्ग से विद्यालय आने-जाने वाले स्कूली वाहनों का परिचालन बंद हो गया है। जिसका सीधा असर बच्चों के पठन-पाठन पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह इलाके कक्ष मुख्य पथ है।