जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रविवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।यह जानकारी जिला सूचना विभाग ने रविवार 3:30 बजे दी।