मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरकेला गांव के पास एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घायलों की पहचान रमेश गोडसोरा और दुम्बी गोडसोरा के रूप में हुई है। दोनों किरीहातु गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में रमेश गोडसोरा के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दुम्बी गोडसोरा के सीने मे।