ग्रामीण कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
निष्पक्ष चुनाव, मतदाता सूचियों की जांच और त्योहारों के दौरान चुनाव कार्यक्रम घोषित करने पर उठाए सवाल।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर उपखंड अधिकारी, चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने, मतदाता सूचियों की जांच करवाने तथा चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के राजनीतिक हस्तक्षेप को रोकने की मांग की गई।
ज्ञापन में हाल ही में संपन्न राजस्थान के नगर निकाय चुनावों के दौरान सामने आई खरीद-फरोख्त और प्रशासन के कथित दुरुपयोग से संबंधित घटनाओं का उल्लेख करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर चिंता व्यक्त की गई।
ग्रामीण कांग्रेस ने पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा क