नागौर: बाराणी के निकट हुए सड़क हादसे में दोनों शवों का हुआ पोस्टमार्टम, शव परिजनों को किए गए सुपुर्द
Nagaur, Nagaur | Dec 18, 2024 नागौर जिले के बाराणी के निकट मंगलवार को दो ट्रकों की हुई भिड़ंत के मामले में दोनों ही ट्रकों के चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मौत के बाद पुलिस ने दोनों शवों को नागौर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां आज बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किए गए।