बांधवगढ़: रमपुरी तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
उमरिया जिले के रमपुरी तिराहे के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई। जानकारी के मुताबिक महाकाल मिलर्स में कर्मचारी के रूप में कार्यरत दिलीप चौहान बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रमपुरी तिराहे के पास उनकी बाइक की पिकअप वाहन क्रमांक MP 20 ZQ 4180 से जोरदार टक्कर हुई