ब्यौहारी: ब्यौहारी-सीधी मार्ग पर बारिश से सड़क कटी, पुलिस ने लगाया स्टॉपर
ब्यौहारी से सीधी मार्ग में बारिश के कारण सड़क कट गई है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्टॉपर लगवाया गया है। पुलिस ने बताया कि तेज बारिश की वजह से मिट्टी में कटाव हुआ है और सड़क कट गई है लोगों को दिक्कत ना हो जिसकी वजह से स्टॉपर शनिवार सुबह चार बजे लगाया गया है।