ब्यौहारी: ब्यौहारी के देवराव में खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
ब्यौहारी के देवराव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर इंजन पलट गया जिसके नीचे दबने से चालक सुदीप साहू की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। मामले में गुरुवार शाम 6 बजे पुलिस ने मर्ग कायम किया है