लखीमपुर: नगर पालिका अध्यक्ष ने सभासदों के साथ मानदेय, पेंशन और विकास निधि की मांग को लेकर सीएम को डीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश में नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत और जिला पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सरकार से अपने अधिकारों की मांग को लेकर मुखर हो गए हैं। सभासद, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि विकास कार्यों के लिए कोई निधि न मिलने से नाराज हैं। वेतन, भत्ता और पेंशन की मांग को लेकर अध्यक्ष ने सभासदों के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपा है।