प्रतापगढ़: ऑनलाइन दवा बिक्री और नकली दवाओं के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंद, केमिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को प्रस्तावित देशव्यापी बंद के समर्थन में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में केंद्र सरकार से नकली दवाओं की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने, ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने और कोविड-19 काल में लागू किए गए ई-फार्मेसी नियमों की समीक्षा की मांग