बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट चौराहे पर नारेल लगाते हुए मनरेगा मेट संघ ने कलेक्टर को सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र
पहली मांग है कि नरेगा श्रमिकों एवं मेटों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। दूसरी मांग है कि रोजगार केवल चुनिंदा परिवारों को नहीं, बल्कि जिले के सभी परिवारों को गारंटी रोजगार दिया जाए। तीसरी मांग हाजिरी को लेकर है, जिसमें मेटों को सरकार द्वारा ऑनलाइन / डिजिटल हाजिरी दर्ज करने के लिए फेस मशीन, टैबलेट जैसे आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है।