अनूपपुर: सोन सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, सामाजिक तथा जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधियों तथा वनाधिकार एवं पेसा एक्ट से जुड़े प्रतिनिधियों आदि के साथ बैठक कर जनजातीय संवर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव प्राप्त किए ।