मुंगेर: कासिमबाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज बाड़ा में आपसी विवाद में मारपीट, चार घायल
Munger, Munger | Apr 12, 2025 कासिम बाजार थानान्तर्गत हजरतगंज बाड़ा में शनिवार शाम 5:00 बजे के करीब पारिवारिक विवाद में हुए मारपीट की घटना में एक ही परिवार के 04 लोग घायल हो गए। घायलों में मो.इकराम आलम और उसकी पत्नी तथा इकराम का भाई रिजवान अहमद और उसका पुत्र अबु सलीम शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।