बक्सर: रंगदारी मांगने और ठेकेदार से मारपीट के आरोप में प्रिंस सिंह गिरफ्तार, एसपी बोले आगे की कार्रवाई जारी
Buxar, Buxar | Oct 3, 2025 शहर के रामबाग मोहल्ला निवासी प्रिंस सिंह को पुलिस ने रंगदारी मांगने और ठेकेदार के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जवही दियर निवासी ठेकेदार संतोष कुमार चौबे के लिखित शिकायत के आधार पर की गई है। नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की भी जांच चल रही है और जो भी दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।