बक्सर: कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर कपड़े के कबाड़ में छुपाई पंजाब की 497 पेटी शराब ट्रक सहित जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Oct 3, 2025 उत्पाद विभाग को वीर कुंवर सिंह गंगा चेकपोस्ट पर बड़ी सफलता हाथ लगी है. विभाग ने कार्रवाई करते हुए 70 से 80 लाख रुपए से अधिक की शराब जब्त की है। उत्पाद पुलिस ट्रक से भारी मात्रा में शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि तस्करों ने शराब छिपाने का एक नया तरीका अपनाया था। शराब कपड़े के कबाड़ के बीच छुपा कर लाई जा रही थी.