बक्सर: बक्सर में निभाई गई अनोखी परंपरा, कंधे पर उठाकर मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन, 21 भक्त बने कहार
Buxar, Buxar | Oct 3, 2025 बक्सर में अनोखी परंपरा निभाई गई। बड़ी देवी पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा का विसर्जन भक्तों द्वारा कंधे पर उठाकर किया जा रहा है। पूजा समिति के 21 सदस्य कहार बने हुए हैं। जिसमें सैंकड़ों महिलाएं, पुरुष विसर्जन शोभा यात्रा में नाचते गाते हुए नजर आ रहे हैं। यहां मां दुर्गा को बड़ी देवी भी कहा जाता है। यह परंपरा आज भी वर्षों से चली आ रही है।