पदमपुर: पदमपुर में दूषित पानी और नशे को लेकर किया गया प्रदर्शन, एसडीएम ने खुद पिया दूषित पानी
पदमपुर के एसडीएम कार्यालय पर दूषित पानी और नशे को लेकर आम जन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।इस दौरान प्रदर्शनकारी दूषित पानी लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे।एसडीएम के द्वारा दूषित पानी को पिया गया। मंगलवार दोपहर 2:00 काफी संख्या में लोग नशे के खिलाफ कार्रवाई करने और दूषित पानी से निजात दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।