सिवनी मालवा: मूंग उपार्जन में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने स्लॉटों के दुरुपयोग व रिसर्कुलेशन पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
जिले में समर्थन मूल्य पर जारी मूंग उपार्जन के दौरान पहले से भंडारित मूंग के रिसर्कुलेशन पर प्रभावी रोक लगाने और वास्तविक किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे एसडीएम सिवनी मालवा विजय राय ने व्यापारियों एवं उपार्जन केंद्रों के समिति प्रबंधकों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष