प्रयागराज: पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, वीडियो आया सामने
प्रयागराज के संगम तट पर बीते दिनों पूर्व किन्नर अखाड़े द्वारा पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किसी विधान से महामंडलेश्वर बनाया गया था,जबकि तब से लगातार विवाद हो रहा है,आज सोमवार को एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं इस पद से इस्तीफा दे रही हूं, अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि बचपन से साध्वी हूं और आगे भी रहूंगी।