दीगोद: दूध के सही दाम की मांग को लेकर सुल्तानपुर में पशुपालक लामबंद, डेयरियों पर खरीद-बिक्री बंद, बढ़ती लागत का दिया हवाला
Digod, Kota | Sep 11, 2026 दीगोद उपखंड के सुल्तानपुर में दूध के सही दाम बढ़ाने की मांग को लेकर पशुपालकों और दूध बेचने वालों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। पशुपालकों ने डेयरियों पर दूध की खरीद-बिक्री बंद रखी। वहीं, गांवों से दूध इकट्ठा करने जा रही कुछ डेयरी की गाड़ियों को सुल्तानपुर में रोककर उनमें रखी दूध की केन खाली करवा दी गईं। इससे इलाके में दूध इकट्ठा करने और बेचने की व्यवस्थ