मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी अज्ञात महिला को, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया
मझोला थाना क्षेत्र में सड़क किनारे घायल अवस्था में एक अज्ञात महिला पड़ी हुई थी, राहगीरों के द्वारा देखा गया तो, मझोला पुलिस को सूचना दी पुलिस ने महिला को उठाकर इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मझोला पुलिस महिला के परिजनों की तलाश में जुट गई है। मझोला पुलिस का कहना है, महिला से काफी जानकारी करने को कोशिश की गई, महिला कुछ बता नहीं पाई।