गुठनी: चिताखाल गांव में चल रहे श्रीमद भागवत कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुन झूमते रहे श्रद्धालू
Guthani, Siwan | Mar 20, 2024 चिताखाल गांव में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बीती रात कथावाचक आचार्य प्रशांत कुमार द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुनाया गया। वहीं श्री कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु झूमते रहे। इस दौरान विद्याभूषण नाथ तिवारी, सौरव नाथ तिवारी, जयशंकर नाथ तिवारी, विवेकानंद तिवारी, विंध्याचल शर्मा, मंटू तिवारी समेत सैकडों श्रद्धालु उपस्थित थे।