गुठनी: गुठनी में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओ को जागरूक करने के लिए निकाली गई साइकिल रैली
Guthani, Siwan | Mar 19, 2024 गुठनी प्रखंड मुख्यालय परिसर में लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को बीडीओ सजंय कुमार के अध्यक्षता में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्र छात्राओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। वहीं बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवना किया। यह रैली गुठनी प्रखण्ड मुख्यालय से निकलकर गुठनी बाजार, पटेल चौक तक निकाला गया।