मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला लोकपाल अधिकारी अभिषेक सोनी ने मंगलवार को शंभूपुरा ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत रिकॉर्ड, सातों रजिस्टर और प्रगति रिपोर्ट का मिलान किया, साथ ही फील्ड में चल रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया।