हरलाखी: बिशौल गांव में भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकालकर दुर्गा माता को दी गई अंतिम विदाई
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत बिशौल गांव में रविवार की शाम करीब 5 बजे भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकालकर दुर्गा माता की अंतिम विदाई दी गयी। पूजा पंडाल से निकाली गयी विसर्जन शोभा यात्रा करुणा चौक तक जाकर पुनः बिशौल बजार होते हुए विश्वामित्र आश्रम बिशौल के पवित्र तालाब में नम आँखों से माता की विदाई देकर विसर्जन किया गया।