जमुई: जमुई के अलग-अलग जगहों से साइबर अपराध में संलिप्त 4 युवकों को साइबर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jamui, Jamui | Mar 23, 2024 साइबर थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर जमुई के अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 5 मोबाइल और कैश रिसिप्ट बंडल बरामद किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है और आगे भी अनुसंधान जारी है।