लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद के सफाई कर्मी 19 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, लिप्टिस मैदान में बैठक कर लिया गया निर्णय
शनिवार शाम 4:00 बजे प्राप्त जानकारी नगर परिषद लोहरदगा के सफाई कर्मी 19-05-2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को लाचार है।नगर परिषद लोहरदगा से पैसा मिलने के बावजूद मात्र जनवरी 2025 का वेतन कम्पनी के द्वारा दिया गया।समाज का सबसे निरीह नगरपालिका के कर्मचारी का शोषण कम्पनी के द्वारा किया जा रहा है। फरवरी से अप्रैल 2025 तक का वेतन बकाया है।