लोहरदगा: सदर अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समय पर रक्तदान कर मरीज की जान बचाई
लोहरदगा में शनिवार की शाम 4:15 बजे इंसानियत और सेवा भावना का एक अनोखा उदाहरण सामने आया, जब भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने समय रहते एक जरूरतमंद मरीज की जान बचाकर मानवता का धर्म निभाया। मामला लोहरदगा के राजा बांग्ला निवासी दिलीप प्रजापति के भाई से जुड़ा है, जिनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।