लोहरदगा: जिले के 42वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और उपायुक्त रहे मौजूद
लोहरदगा जिला के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज शनिवार को शाम करीब 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नया नगर भवन लोहरदगा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजकमल मिश्रा, उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। क