मंडला: कलेक्टर राहुल नामदेव घोटे ने हीरापुर उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Mandla, Mandla | May 3, 2026 मंडला जिले में गेहूं उपार्जन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने रविवार को हीरापुर स्थित वेयरहाउस उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। शाम करीब 4:00 बजे कलेक्टर अचानक उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूं खरीदी देखी।