तेघरा: तेघड़ाअवर निबंधन कार्यालय में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर स्टांप बेचने पर कार्रवाई शुरू
तेघड़ा अवर निबंधन पदाधिकारी कार्यालय परिसर में सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त कई स्टांप विक्रेता है।पिछले कुछ दिनों से इन लोगों के द्वारा तय मूल्य से कई गुना अधिक दाम पर स्टांप पेपर को बेचा जा रहा है। बुधवार को दिन के दो बजे अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी के द्वारा कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस पदाधिकारी जांच में जुट गए हैं।