जहानाबाद: BPSC: शिक्षक बनने का ज़िले के छात्रों को सुनहरा मौका, 19-20 अप्रैल को नोटिफिकेशन, 46,882 पदों पर भर्ती
बिहार में नई सरकार बनते हीं युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। जहां बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती TRE 4.0 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। विज्ञापन 19 या 20 अप्रैल 2026 को जारी होगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन 25 या 26 अप्रैल से शुरू होंगे। इस भर्ती में कुल 46,882 पद भरे जाएंगे। इस बार दो बड़े बदलाव किए गए हैं।